{"_id":"5a76159b4f1c1bc83b8b4bca","slug":"41517688219-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य का आयुर्वेद से सदियों पुराना नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य का आयुर्वेद से सदियों पुराना नाता
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
बच्चों में आयुर्वेद के प्रति ज्ञान और रुझान बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद से मनुष्य का सदियों पुराना नाता है, लेकिन आधुनिक दौर में इसे भुलाया जा रहा है। इसे पुन: लौटाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी भी इसके ज्ञान को प्राप्त कर सके।
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के तत्वावधान में शहर के सूर्या इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में आयुर्वेद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी डॉ आशा बजाज ने कहा कि भगवान धनवंतरि के नाम पर इसका नामकरण किया गया है। आयुर्वेद एक ऐसी प्रणाली का ज्ञान है, जो मानव को निरोगी जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह स्वास्थ्य की रक्षा करने की कला का ज्ञान देता है। आयुर्वेद से मनुष्य का सदियों पुराना नाता है। कैंसर, मिरगी दौरे आदि गंभीर बीमारियों का भी आयुर्वेद में इलाज है। कार्यशाला में करीब 150 बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने स्मरण शक्ति बढ़ाने, तनाव मुक्ति आदि के तरीकों का बताया। सेवा भारती मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ रजनीश ने भी बच्चों को आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला संयोजिका महिला चिकित्सा आरोग्य भारती की डॉ अरुणा गर्ग ने भी बच्चों को अनेक जानकारियां दी।