फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   41 nomination papers sold for bar association elections

बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव

Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
41 nomination papers sold for bar association elections
बुढ़ाना में बार के चुनाव की जानकारी देते चुनाव अधिकारी, हरबीर सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बार एसो. चुनाव के लिए 41 नामांकन पत्र बिके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 20 पदों के लिए 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अधिवक्ताओं के दो गुट आमने- सामने हैं। दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। दो गुट आमने-सामने होने के कारण सभी पदों पर सीधा मुकाबला होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में 20 पद हैं। सभी 20 पदों के लिए 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के दो गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदें हैं। एक नामांकन पत्र अलग से खरीदा गया है। सोमवार 21 जून को नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच भी उसी दिन की जाएगी। एक पद को छोड़कर सभी पदों पर सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। नामांकन पत्र जमा होने के बाद नाम वापसी के दिन ही पता चलेगा कि किन-किन पदों पर चुनाव होगा। अभी तक सभी पदों पर सीधा मुकाबला होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed