{"_id":"66b154edc9d3f5f58e03b3d4","slug":"40-notices-for-violation-of-basement-rules-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127518-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेसमेंट के नियमों का उल्लंघन करने पर 40 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेसमेंट के नियमों का उल्लंघन करने पर 40 को नोटिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बेसमेंट के नियमों का उल्लंघन करने पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने 40 संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग की ओर से सर्वे जारी है। अधिकारियों ने 15 दिन में नक्शे का पालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हादसे के बाद एमडीए ने शहर के अलावा खतौली और बुढ़ाना में बेसमेंट का सर्वे शुरू कराया था। ऐसे मामले सामने आए, जिनमें भवनों का नक्शा तो पास मिला, लेकिन गलत तरीके से बेसमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि सर्वे के आधार पर विभाग के कर्मचारियों ने रिपोर्ट तैयार करने शुरू कर दी है। अब तक करीब 40 संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नक्शा जिस तरह स्वीकृत कराया गया है, उसकी हिसाब से प्रयोग भी धरातल पर होना चाहिए।
विज्ञापन
सर्वे में यह सामने आया है कि नक्शा पास कराने के बाद विभाग के नियमों की अनदेखी कर अपने हिसाब से बदलाव किए गए हैं। ऐसे मामलों को चिन्हित किया जा रहा है।