फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3509 patients got treatment in Chief Minister Arogya Mela

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 3509 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
3509 patients got treatment in Chief Minister Arogya Mela
फोटो समेत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3509 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। अधिकतर मरीज बुखार, नजला-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर उन्हें दवा भी वितरित की।

जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। रविवार को भी आरोग्य मेले में 3509 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1322 पुरुष, 1397 महिलाएं और 790 बच्चों ने परामर्श लिया। सबसे अधिक मरीज 617 बुखार और अन्य बीमारी, 545 त्वचा और 467 गैस्ट्रो की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम बदलने की वजह से वायरल बुखार हो रहा हैं। खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। जिसमें गांव देहात से आने वाले मरीजों को उपचार दिया जाता है। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3509 मरीजों ने परामर्श लिया। सभी की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए गए। खान-पान के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शेरपुर पीएचसी पर पहुंचे 132 मरीज

पुरकाजी। कस्बे की शेरपुर पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 132 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार के थे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। फार्मासिस्ट मनोज कुमार वर्मा, स्टाफ नर्स पवन जाटव, एएनएम नीलम और वार्ड ब्वॉय हाकिम अली ने मरीजों को उपचार दिया।




खानपान का रखना होगा ध्यान
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को खानपान का ध्यान रखना होगा। बासी फलों को खाने से बचें। ताजा भोजन करें। मौसम के हिसाब से कपड़ों का प्रयोग करें। गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed