{"_id":"5ca79aaebdec2213fc306833","slug":"31554487982-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में गठबंधन की साझा रैली कल, पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में गठबंधन की साझा रैली कल, पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सपा, बसपा और रालोद के संयुक्त गठबंधन की 7 अप्रैल को देवबंद में होने वाली रैली की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप कासिमपुर गांव में रैली स्थल पर कारीगर शुक्रवार को पंडाल बनाने को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि रैली स्थल के समीप ही हेलीपैड बनाया गया है। रैली को बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह समेत अन्य नेता संबोधित करेंगे। शुक्रवार को देवबंद पहुंचे बसपा के पश्चिम प्रदेश प्रभारी शम्सुद्दीन राईन, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, मंडल प्रभारी जनेश्वर प्रसाद, डा. सुभाष चंद्रा, शान खान और तंजीम खां आदि नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश भी दिए गए। बसपा नेता जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि गठबंधन नेता रविवार को दोपहर करीब 12 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि सुबह 8 से शाम सात बजे के बीच में रैली संपन्न किए जाने का कार्यक्रम है। सीओ अजेय शमा़ ने बताया कि रैली स्थल पर पीएसी के अलावा नागल, देवबंद, बड़गांव आदि थानों का पुलिस फोर्स सुरक्षा में मौजूद रहेगा।
राजस्थान के डिप्टी सीएम की रैली स्थगित
देवबंद। मिरगपुर गांव में सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की मौत होने से शुक्रवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की चुनावी रैली को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से रैली की तैयारियों में जुटे हुए थे। श्री गुरु बाबा फकीरादास मंदिर के समीप विशाल पंडाल बनाया गया था, लेकिन गम के माहौल को देखते हुए रैली को स्थगित कर दिया गया। रैली संयोजक चौधरी राजसिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत होने के चलते रैली को स्थगित किया गया है। वहीं सचिन पायलट की रैली स्थगित होने से कार्यकर्ताओं में निराशा है।