{"_id":"5bc8dcfdbdec2269917252cb","slug":"31539890429-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत की तैयारी में जुटें भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत की तैयारी में जुटें भाकियू नेता
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौराकलां गांव में होगी महापंचायत
बुढ़ाना। भौराकलां गांव में आयोजित होने वाली भाकियू की महापंचायत की तैयारी में नेता व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाकियू नेताओं ने इस महापंचायत की सफलता के लिए क्षेत्र के गांवों में संपर्क किया। भाकियू की इस पंचायत में किसानों की समस्याओं के अलावा किसान क्रांति यात्रा में घायल होने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान पदाधिकारियों के साथ शनिवार को कस्बा निवासी किसान सत्यप्रकाश सूबेदार के मकान पर पहुंचे। तहसील अध्यक्ष की सूचना पर कई पदाधिकरी भी वहां पहुंच गए। इस मौके पर आयोजित मीटिंग में भाकियू की महापंचायत को सफल बनाने का मुद्दा छाया रहा। तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में रणनीति बनाई गई। भाकियू कार्यकर्ता महापंचायत को सफल बनाने में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे। अनुज बालियान ने बताया कि 21 अक्तूबर को भौराकलां गांव के समाज सेवक जूनियर हाईस्कूल के मैदान में भाकियू की पंचायत का आयोजन होगा। इस पंचायत की सफलता के लिए भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी देहातों में जाकर जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। अनुज बालियान ने बताया कि जनसंपर्क के साथ- साथ पंचायत की तैयारी के लिए स्कूल के मैदान को भी सफाई कर तैयार किया जा रहा है। इस पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार कर रणनीति बनाई जाएगी। पंचायत में किसान क्रांति यात्रा के दौरान घायल हुए किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मीटिंग में चंद्रपाल शर्मा, धीर सिंह, राजू त्यागी, प्रमेंद्र, चंद्रमणि, संजीव, रणबीर, बाबू व बीरसिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।