फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेंदुए के हमले की अफवाह से हडकंप मचा, दहशत

तेंदुए के हमले की अफवाह से हडकंप मचा, दहशत

Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले की अफवाह से हडकंप मचा, दहशत
तेंदुए के हमले की अफवाह से दहशत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव रामपुर में तेंदुए के हमले की झूठी अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में हमले की सूचना अफवाह निकली। तेंदुए होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

रतनपुरी के गांव रामपुर निवासी पंडित चमन शर्मा पुत्र संपत बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में चारा लेने जा रहा था। वह जंगल में पहुंचा तो उसे गन्ने के खेत के अंदर से जानवर की अजीब सी नोंचने जैसी आवाज सुनी। भयभीत होकर वह तुरंत शोर मचाते हुए वहां से भाग गया। ग्रामीण की आवाज सुनकर वहां आसपास के खेतों में काम रहे काफी किसान एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान राजकुमार ने लाउडस्पीकर द्वारा जंगल में तेंदुआ होने का एनाउंसमेंट करा दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम को देने के साथ साथ एसडीएम खतौली और डीएम को भी दे दी। सूचना पर वन विभाग के रेंजर एमके बलोदी, डिप्टी रेंजर मोहन कुमार बहुखंडी, वन दरोगा मोहनलाल यादव, वनरक्षक नंदकिशोर, सुनील कुमार, अंशीलाल, प्रहलाद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर देखा, तो वहां गन्ने के खेत में एक बछड़ा मरा हुआ पड़ा था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। मृत बछड़े की जांच पड़ताल करने के बाद वन रेंजर एमके बलोदी ने बताया कि बछड़े के पीछे के हिस्से को कुत्तों ने नोंच डाला। इसके अलावा बछड़े के अगले पैरों के पास एक गोली लगने जैसा आरपार छेद भी मिला. जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। वन रेंजर ने मृत बछड़े की जांच के लिए नावला से पशु चिकित्सक डा. राजेंद्र सिंह को बुलाया। पशु चिकित्सक डा. राजेंद सिंह ने मृत बछड़े को देखकर प्रथम दृष्टया बछड़े की मौत किसी गोली जैसी चीज द्वारा होना बताया। पशु चिकित्सक ने बछड़े पर तेंदुए जैसे किसी हमले की बात को स्पष्ट रूप से नकारा। इस बीच गांव में ग्राम प्रधान द्वारा तेंदुए के होने की घोषणा के बाद ग्रामीण हथियार लेकर जंगल में पहुंच गए, लेकिन वहां का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। उधर, रेंजर एमके बलोदी ने बताया कि यह तेंदुए के विषय में केवल कोरी अफवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed