फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्राहमणों ने सलेक्शन कमेटी पर जताया विरोध

ब्राहमणों ने सलेक्शन कमेटी पर जताया विरोध

Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ब्राहमणों ने सलेक्शन कमेटी पर जताया विरोध
ब्राह्मणों ने सेलेक्शन कमेटी पर जताया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने हरियाणा स्टेट सेलेक्शन कमीशन के द्वारा आयोजित जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए सवालों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए रोष व्यक्त किया है।

बुधवार को महासंघ के बैनरतले ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को सौंपा। हरियाणा स्टेट सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन बीबी भारती को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और कार्यवाही कराने की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार जातिगत स्तर पर आपस में लड़वाने का काम कर रही है। दस अप्रैल को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के द्वारा जूनियर सिविल इंजीनियर के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जाति विशेष को टारगेट किया गया। ब्राह्मणों को लेकर गलत सवाल किए गए। महासंघ ने बीबी भारती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, पद से बर्खास्त करने और कठोर कार्यवाही करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से सुबोध शर्मा, ललिता प्रसाद रतोडी, राकेश कलवा, नितिन शर्मा, आदेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अनसुईया प्रसाद शास्त्री, राकेश बसलियाल, केके मिश्रा, अमित शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed