{"_id":"5ad24f624f1c1b82028b482a","slug":"31523732322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की मूर्तियों, विचारधारा की रक्षा हम करेंगे: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर की मूर्तियों, विचारधारा की रक्षा हम करेंगे: सैनी
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर की विचारधारा की रक्षा करेंगे: सैनी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी ने कहा कि आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार करेगी। हम बाबा साहब की विचारधारा को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी की अटल सरकार ने ही उन्हें भारत रत्न दिया। बसपा ने केवल आंबेडकर का नाम बेचने के अलावा कुछ नहीं किया।
कूकड़ा चौराहे पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा के सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में धर्मसिंह सैनी ने कहा कि माहौल खराब करने के लिए कुछ लोग आंबेडकर की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ करते हैं। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने का काम करेगी। बाबा साहब की प्रतिमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी। भाजपा आंबेडकर की विचारधारा को भी आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बसपा ने आंबेडकर के नाम का सौदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर किसी एक जाति की बपौती नहीं है। प्रदेश के 21 प्रतिशत दलितों में 10 प्रतिशत गैर जाटव हैं। बड़ी संख्या में जाटव भी भाजपा के साथ हैं। हमारे समाज के महात्मा ज्योतिबा फूले को उन्होंने अपना गुरु माना। देश के दलितों और पिछड़ों के साथ सभी जातियों की आंबेडकर में आस्था है। भाजपा प्रत्येक पीड़ित के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को जिस एससी-एसटी एक्ट के बदलाव पर बवाल किया गया, वर्ष 2007 में सबसे पहले मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए इसमें सबसे पहले बदलाव किया। बसपा ने केवल आंबेडकर का नाम बेचने के अलावा कुछ नहीं किया।
दलितों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए कृत संकल्प है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां गरीबों के उत्थान के कार्यक्रम चलाए, वहीं दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर भाजयुमो के पवन यादव, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता रामपाल टेलर और संचालन हरेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम में अरविंद राज शर्मा, अजय सैनी, नाहर सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहभोज मिटाता जाति भेदभाव
मुजफ्फरनगर। डॉ धर्मसिंह सैनी ने कहा कि आंबेडकर जाति-पात खत्म करना चाहते थे। उनके मिशन पर संघ और बीजेपी ही चल रही है। संघ में सहभोज की परंपरा जाति खत्म करती है।
अपराध करेगा तो विधायक भी जेल जायेगा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुष मंत्री ने अपने भाषण में उन्नाव प्रकरण का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि हमारा विधायक भी दोषी होगा तो वह भी जेल जाएगा। उन्नाव प्रकरण में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।