{"_id":"5ad0ffbf4f1c1b81028b4679","slug":"31523646399-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अंकुर ने यूपी का डंका बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अंकुर ने यूपी का डंका बजाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। हरियाणा में हुई बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अंकुर ने यूपी का डंका बजाया। गांव वापस लौटे खिलाड़ी का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भिवानी, हरियाणा में आयोजित की गई बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में मंसूरपुर के गांव सोहजनी तगांन निवासी अंकुर त्यागी पुत्र सुशील त्यागी ने 65 किग्रा भार वर्ग में भाग लिया। इस भार वर्ग में हरियाणा व दिल्ली के 23 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। अंकुर ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। बताया कि उसका लक्ष्य अगले वर्ष मुंबई में होने वाली मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता को जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है। इस समय वह गुरुग्राम हरियाणा में रहकर प्रैक्टिस कर रहा है। उसके पिता सुशील त्यागी एक साधारण किसान तथा मां लोकेश त्यागी एक ग्रहणी है। मौके पर मास्टर देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुमित त्यागी, ब्रह्मदत्त, राजपाल सिंह, सत्यपाल, सचिन, निशु प्रधान आदि ग्रामीण शामिल रहे।