{"_id":"5ac524294f1c1bc4618b5914","slug":"31522869289-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबी का जीवन प्रत्येक मनुष्य के लिए आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबी का जीवन प्रत्येक मनुष्य के लिए आदर्श
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबी का जीवन प्रत्येक मनुष्य के लिए आदर्श
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। ककरौली के जामा मस्जिद व अरबी मदरसा जामिया अजहर में एक दिवसीय धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। मुस्लिम विद्वानों ने सीरत-ए पाक व अजमते सहाबा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में दुआ कराई गई।
इस्लाहे माशरा नामक कार्यक्रम का आगाज कारी आस मोहम्मद ने तिलावत-ए कुरान पाक से किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुफ्ती सईदी साहब ने फरमाया कि नबी ए पाक का जीवन प्रत्येक मनुष्य के लिए आदर्श और अनुकरणीय है। पैगंबर मोहम्मद ने सादगी, सद्व्यवहार, हमेशा सच बोलने व समाज में मित्रता का भाव पैदा करने की शिक्षा दी। उन्होंने हजरत मोहम्मद के जीवन का अनुसरण कर समाज को सच्चाई का संदेश दिया। हमें अपने कार्यों की समीक्षा करनी होगी और समाज को पथभ्रष्ट होने से बचाना होगा। दारुल उलूम देवबंद के अरबी विभाग के प्रोफेसर मौलाना यामीन, मौलाना बदर अख्तर आदि ने भी विचार रखे। अंत में दुआ कराई गई। अध्यक्षता पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी और संचालन कारी शोएब ने किया। कार्यक्रम संरक्षक मुफ्ती खुर्शीद आलम ने आभार जताया।