फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं ने विज्ञान के रहस्यों को जाना

छात्राओं ने विज्ञान के रहस्यों को जाना

Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने विज्ञान के रहस्यों को जाना
छात्राओं ने विज्ञान के रहस्यों को जाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब ने एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कालोनी, जैन कन्या इंटर नईमंडी, भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड की छात्राओं का एक दिवसीय वैज्ञानिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को विज्ञान के रहस्यों की जानकारी दी गई। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी और एनएस पेपर्स का भ्रमण कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार कॉलेज प्रांगण से बस को हरी झंडी दिखाई। एसडी इंजीनियरिंग में प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। डॉ योगेश शर्मा, डॉ प्रगति शर्मा, डॉ संदीप सैनी, डॉ अनुराग ने क्लोन बनाना, रसायनों का शुद्धिकरण, टीवी, मोबाइल, फोन के निर्माण एवं तकनीकी का प्रयोगात्मक ज्ञान दिया। डायरेक्टर एसएन चौहान ने विभिन्न जानकारी दी। पेपर मिल में देखा कि किस तरह पेपर तैयार होता है। सतेंद्र चौधरी, मनोज धीमान, प्रमोद चौहान आदि का सहयोग रहा।

स्मॉल वंडर्स में बच्चों ने दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित स्मॉल वंडर्स स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। बच्चों ने मन मोहिनी प्रस्तुति दी। शुभारंभ मधु जैन ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्ले, नर्सरी क्लास के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। आरोही मित्तल को चाइल्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। प्ले में आर्कश, और नर्सरी में अहाना अरोरा को टीचर्स ने डिलाइट का पुरस्कार दिया। आशिका राणा को मोस्ट पार्र्िटसपेटिव चाइल्ड का पुरस्कार मिला। यशिका वर्द्धन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेस्ट का पुरस्कार दिया गया। रिंकल को बेस्ट टीचर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed