{"_id":"5a95a5c24f1c1b4e588bb28a","slug":"31519756738-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती के बीच विदाई समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती के बीच विदाई समारोह
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में होली पर्व की मस्ती भरे वातावरण में विदाई समारोह का आयोजन किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
एसडी डिग्री महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित विभाग में विदाई समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय, डॉ निशा अग्रवाल एवं डॉ बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बीकॉम एवं एमएससी फूड एवं न्यूट्रीशन और क्लोटिंग एंड टेक्सटाइल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सत्र में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वाणिज्य विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ बबीता गुप्ता ने विद्यार्थियों को भविष्य में सफल होने और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताए। इस अवसर पर वैभव भारद्वाज को मिस्टर फेयरवेल और पूजा गर्ग को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की मासिक गतिविधियों के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गरीब बच्चों को होली के अवसर पर गुब्बारे, रंग एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया। डॉ गौरव यादव, धीरज गिरधर, विकास कुमार, मीनाक्षी भारद्वाज, पवी सैनी, अर्चना शर्मा, अंजलि कश्यप, अनुषी गर्ग, राहुल मिश्रा, ज्योति यादव, सोनाक्षी धीमान, गीता देवी, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।