{"_id":"5a5bad3d4f1c1b88268b4692","slug":"31515957565-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी नींद से जागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी नींद से जागा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारियों को चेतावनी दी
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के किनारे लकड़ी डालकर अतिक्रमण करने वाले व ट्रैक्टर ट्राली द्वारा ओवरलोडिंग कर लकड़ी ले जाने कारोबारियों के खिलाफ पीडब्लूडी ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है। इंस्पेक्टर ने लकड़ी कारोबारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
रविवार को पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने मुजफ्फरनगर व मीरापुर पानीपत खटीमा राजमार्ग की दुर्दशा को हैवी ट्रैफिक जिम्मेदार बताते हुए सड़क किनारे लकड़ी डालने वाले व धर्मकांटा पर ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों की तुलाई को लेकर एक पत्र पुलिस विभाग को लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने जानसठ क्षेत्र के सड़क किनारे लकड़ी डालने वालों, ओवर लोडिंग लकड़ी की ट्रैक्टर ट्राली चलाने वालों को बुलाकर जमकर हड़काया। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी कोई ठेकेदार सड़क किनारे लकड़ी डालता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र के धर्मकांटा संचालकों को भी बुला कर पीडब्लूडी के नियमों से अवगत कराया गया।