फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मूक अभिनय, सामूहिक गान में जेकेपी सिरमौर

मूक अभिनय, सामूहिक गान में जेकेपी सिरमौर

Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मूक अभिनय, सामूहिक  गान में जेकेपी सिरमौर
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय मूक अभिनय और सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही प्रतियोगिता में जेकेपी की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय में दूसरा स्थान एमएमएच गाजियाबाद को और सामूहिक गान में दूसरा स्थान एसडी मैनेजमेंट की टीम को मिला। इसी के साथ ही यूथ फेस्टिवल के कार्यक्रमों का समापन हो गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीपचंद्र और प्राचार्य डॉ सीमा जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अंतिम दिन अंतर महाविद्यालय मूक अभिनय और सामूहिक गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा के नए आयाम विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। मूक अभिनय में समाज की ज्वलंत समस्याओं को रखा गया। इसमें शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, बेरोजगारी, सामाजिक कुरीतियों को रखा गया। मूक अभिनय में मेजबान जेकेपी कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर 1090 के त्वरित प्रयोग पर मूक अभिनय किया। दूसरा स्थान शिक्षा और बेरोजगारी पर मूक अभिनय करने वाली एमएमएच गाजियाबाद की टीम को मिला। तीसरे स्थान पर भी जैन डिग्री की टीम ही रही। सामूहिक गान प्रतियोगिता में पहला स्थान मेजबान जेकेपी की टीम को ही मिला। दूसरे स्थान पर एसडी मैनेजमेंट की टीम रही। तीसरा स्थान एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम को मिला।
विज्ञापन

स्पेशल सामूहिक गान पुरस्कार ताराचंद वैदिक पुत्री को मिला। निर्णायक मंडल में शैली रंजन, दीपा सोनी रही। मुख्य अतिथि कुलसचिव दीपचंद्र ने कहा कि छात्राओं ने मूक अभिनय से सामाजिक बुराइयों पर जमकर प्रहार किया है। संचालन डॉ. संतोष ने किया। मौके पर डॉ. रीता गर्ग, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. आभा सैनी, डॉ. सोनाली, डॉ. दुष्यंत, डॉ. पूनम भारद्वाज, डॉ. वर्चसा, डॉ. अंजलि, डॉ. पल्लवी, डॉ. रीतू मित्तल, डॉ. सीता, नीता भटनागर, प्रतिमा, डॉ. अमरदीप, रीमा, सोनम, मोनिका, अर्चना, निधि, अंशिका, आरती, अंजू, हिमांशु, सृष्टि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed