{"_id":"59becb3d4f1c1b8a688b5263","slug":"31505676093-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के साथ रामलीलाएं शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के साथ रामलीलाएं शुरु
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश पूजन के साथ रामलीलाएं शुरू
मुजफ्फरनगर। भगवान राम की लीलाओं का मंचन जनपद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर होता है। दशहरा तक चलने वाली रामलीला जिले में कई स्थानों पर रविवार को शुरू हो गई।
गांव तिगरी में रामलीला का शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। गांव में रामलीला को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रबंधक मिनोचा खंडेलवाल, महासचिव आदेश कश्यप, संरक्षक श्यामलाल सैनी, अधिवक्ता सुभाषचंद, अमरदीप, रामसिंह, अर्जुन, रामदास, श्यामसिंह, मंगल सैन, मोनू, विशाल सैनी, अनुज प्रजापति आदि रहे। उधर, शाहपुर के गांव उमरपुर में रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राजीव प्रताप ने फीता काटकर किया। पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप, राजकुमार, सतीश सैनी, सुरेश, नीरज शर्मा, रामपाल आदि मौजूद रहे। शहर के टाउन हाल में 18 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां यहां पूरी कर ली गई है। शहर में अन्य स्थानों पर भी रामलीला महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है।