{"_id":"596bba244f1c1bc7628b48c1","slug":"31500232228-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार प्रक्रिया रूकने से छात्र-छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार प्रक्रिया रूकने से छात्र-छात्राएं परेशान
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कस्बे एवं देहातों में आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया रुकने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। शिक्षण संस्थाओं में सैकड़ों विद्यार्थी बिना आधार कार्ड के पंजीकरण कराने को तरस रहे हैं। काफी किसानों के नामों में भी अंतर आने के कारण आधार कार्ड बैंकों से लिंक कराने में परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा आधार कार्ड के लिंक बंद करने से कस्बे एवं देहातों में छात्र छात्राएं आजिज आ चुके हैं। काफी संख्या में अभी लोग आधार कार्ड से वंचित है। इस पर शासन ने कक्षा छह से 12 तक सभी नए और पुराने छात्र-छात्राओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है। जिन बच्चों के आधार कार्ड बने है, उनमें काफी संख्या में स्कूली अभिलेखों से नाम और पिता अथवा माता के नामों पर अंतर आने के कारण लिंक नहीं हो पा रहे हैं। अधिकांश आधार कार्डों में लोगों ने घर का मुंह बोला नाम लिखवा रखा है, जबकि स्कूल रिकार्ड में नाम कुछ और है। इस त्रुटि के कारण बच्चों को टीसी कटवाने एवं नाम चढ़वाने के लिए अभिभावकों से शपथ पत्र मांगा जा रहा है। फिलहाल आधार प्रक्रिया बंद होने के कारण स्थानीय लोकवाणी केंद्रों और कंप्यूटर सेंटरों पर आधार कार्ड अपडेट का कार्य भी अधर में पड़ा हुआ है। ओंकार त्यागी बताते हैं कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की प्रक्रिया पर नए वर्जन लोड करने के कारण रोक लगा रखी है। कंप्यूटर संचालक मनीष पाल ने बताया कि नेट पर आधार लिंक बंद दर्शा रहा है। रोजाना आधार कार्ड बनवाने अथवा संशोधन कराने वाले सैकड़ों ग्राहकों को मायूस होना पड़ रहा है। उधर, विजेंद्र कुमार, रिजवान, शमशाद का कहना है कि किसानों को ऋण माफी योजना में भी आधार कार्ड से लिंकप कराने में नामों के अंतर के कारण दिक्कत आ रही है। प्रधानाचार्य डॉ मनोज गुप्ता का कहना है कि आधार कार्ड प्रक्रिया में रोक के कारण तकनीकी योजनाएं अधर में हैं। इस बार कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण में आधार नंबर अनिवार्य है।
विज्ञापन