फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 patients recovered, 14 infected and found

30 मरीज स्वस्थ हुए, 14 संक्रमित और मिले

Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
30 patients recovered, 14 infected and found
30 मरीज स्वस्थ हुए, 14 संक्रमित और मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 14 नए मरीज मिले हैं, जबकि 30 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में अब 185 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
सीएमओ एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न जांच रिपोर्ट में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 30522 मरीज मिल चुके है, जिनमें से 30071 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 8925 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 5494 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 4666 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 828 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इनके अलावा जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 3431 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से ले वैक्सीनेशन की जानकारी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जनपद में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु जानकारी प्राप्त करने के लिए कहां-कहां पर केंद्र बनाए गए हैं या सेंटर बनाए गए हैं उसकी जानकारी के लिए फोन नंबर जारी किए गए है। नागरिक कोविड-19 कंट्रोल रूम के नंबरों 0131 2436918 एवं 0131 2436924 पर संपर्क कर सकते है। यहां पर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed