फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 cylinder-laden vehicle caught in Jat Colony

जाट कॉलोनी में पकड़ी सिलिंडर से लदी गाड़ी

Sat, 08 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
30 cylinder-laden vehicle caught in Jat Colony
जाट कॉलोनी में 30 सिलिंडर लदी गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच जाट कॉलोनी में शनिवार को गैस कालाबाजारी को लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने 30 ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों से लदी टाटा-एस (छोटा हाथी) पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऑक्सीजन गैस आपूर्ति और सप्लाई के लिए गठित कमेटी को मामले की जांच दी गई है।
शहर के सरकुलर रोड स्थित जाट कॉलोनी की एनसीसी रोड पर शनिवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों से लदा छोटा हाथी वाहन पहुंचा, जिसमें 30 सिलिंडर लदे हुए थे। गाड़ी में सवार लोगों ने इनमें से छह सिलिंडर ऐसे लोगों को दे दिए, जो बाइक और कार से पहुंचे थे। यह पूरा मामला एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर गैस कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उक्त गाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोगों के पहुंचते ही सिलिंडर बेच रहे व लेने वाले लोग रफूचक्कर हो गए, जबकि गाड़ी चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को मामले की जानकारी दी गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि एक ओर जहां पूरे जिले में ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत है, वहीं पिछले तीन-चार दिन से लगातार इस गाड़ी में ऑक्सीजन सिलिंडर लाकर अवैध रूप से यहां बांटे जा रहे थे। उक्त गाड़ी ऑक्सीजन गैस आपूर्तिकर्ता बाबा गैसेज की सहयोगी भारत ऑक्सीजन गैस की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
उक्त गाड़ी भारत ऑक्सीजन गैस की थी, जो निर्वाल हॉस्पिटल में गैस सप्लाई करने आई थी। गैस कालाबाजारी संबंधी लोगों की शिकायत के बाद मामले की जांच गैस आपूर्ति और सप्लाई पर नजर रखने के लिए गठित कमेटी को दे दी गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी

डीडीसी चकबंदी है नोडल अधिकारी
गैस सिलिंडर से लदी गाड़ी पकड़े जाने के मामले की जांच जिस कमेटी को सौंपी गई है, उसका गठन हाल ही में प्रशासन द्वारा जिले में ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, सप्लाई व स्टॉक पर नजर रखने के लिए बनाई गई कमेटी करेगी। इस कमेटी में डीडीसी चकबंदी रणवीर सिंह नोडल अफसर हैं। वहीं, एसडीएम अशोक कुमार के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed