फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2659 people benefited in health health fairs

जिले में 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला

Sun, 10 Jan 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
2659 people benefited in health health fairs
खतौली ब्लाक क्षेत्र में स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2659 लोग हुए लाभान्वित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मोहल्ला रामपुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का शुभारंभ बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक ने किया। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे व सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मौजूद रहे।
बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आरोग्य मेलों के आयोजनों से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं सरल और सुलभ रूप से उनके घर के निकट ही मिल सकेंगी। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना काल के दस महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से मेले आयोजित करने के निर्देश दिए। यह मेले प्रत्येक रविवार को लगाए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाई वितरण किया जाएगा। जनपद में 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें से चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तथा 39 ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। मेले में 2659 लोग लाभान्वित हुए, जिनमें से 1020 पुरुष 1178 महिलाएं तथा 461 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मेले में 49 आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी बनाए। इसके अलावा मेलों में कोरोना की जांच भी की गई, जिसमें 283 एंटीजन सैंपल लिए गए, जिनमें से एक पॉजिटिव केस मिला है। इस दौरान 256 आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

खतौली में 213 मरीजों को दिया उपचार
खतौली। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। पीएचसी खतौली में पांच स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, जिनमें 213 मरीज पहुंचे। उनमें से 80 मरीजों का कोविड टेस्ट भी कराया गया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि रविवार को बोपाडा, मंसूरपुर, जसौला, बडसू, नावला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले लगाए गए। स्वास्थ्य मेले में 213 रोगियों ने अपना उपचार कराया। जिनमें 34 मरीज चर्म रोग, तीन मरीज लीवर रोगी, 20 मरीज श्वांस से संबंधित, छह मरीज डायबिटीज, 21 मरीज गर्भवती महिला तथा 117 मरीज सामान्य बीमारियों से संबंधित थे। स्वास्थ्य मेेले में 80 मरीजों का कोविड का टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आयोजन मेले--43
कुल मरीजों का उपचार-2659
पुरुष-1020
महिलाएं-1178
बच्चे-461
श्वांस रोगी-280
लीवर रोगी-74
शुगर रोगी-130
उदर रोगी-284
चर्म रोगी-578
गर्भवती महिलाएं-209
कुपोषित बच्चे--27

शाहपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजो की जांच करते चिकित्

शाहपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजो की जांच करते चिकित्- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा क्षेत्र में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जांच करते चिकित्सक।

भोपा क्षेत्र में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जांच करते चिकित्सक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आरोग्य स्वास्थ मेला में औषधि विभाग का निरीक्षण करते  करते विधायक उमेश मलिक।

आरोग्य स्वास्थ मेला में औषधि विभाग का निरीक्षण करते करते विधायक उमेश मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर  के रामपुरी  में आरोग्य स्वास्थ मेला का शुभारंभ करते विधायक उमेश मलिक।

नगर के रामपुरी में आरोग्य स्वास्थ मेला का शुभारंभ करते विधायक उमेश मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

2 पुरकाजी की शेरपुर खादर पीएचसी पर मुख्य मंत्री अरोग्य मेले में मौजूद स्वास्थय कर्मी

2 पुरकाजी की शेरपुर खादर पीएचसी पर मुख्य मंत्री अरोग्य मेले में मौजूद स्वास्थय कर्मी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 10द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरालसी पर स्वास्थ्य ?

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 10द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरालसी पर स्वास्थ्य ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed