{"_id":"5aecaaaf4f1c1b042e8b6f7c","slug":"25-lakh-quintals-of-sugarcane-standing-in-the-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल बंद करने का प्रचार, 25 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल बंद करने का प्रचार, 25 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 05 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना विकास समिति के परिक्षेत्र में आने वाले गांवों में किसानों का अब भी करीब 25 लाख क्विंटल गन्ना उनके खेतों में खड़ा है। शुगर मिल ने पांच मई से मिल बंद करने का प्रचार प्रसार करा दिया है। जिसको लेकर किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। इस सत्र में मिल अब तक दो गुना 2.13 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है। समिति के अध्यक्ष ने शुगर मिल चालू रखने को समिति सचिव को पत्र लिखा है।
क्षेत्र में इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। इसलिए अब तक शुगर मिल चलती रही। शुगर मिल चालू रखने को सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने सचिव को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि समिति परिक्षेत्र के 120 गांवों में किसानों का अभी भी उनके खेतों में 25 लाख क्विंटल गन्ना खड़ा हुआ है।
जब तक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है, मिल बंद न कराई जाए। शुगर मिल ने पिछले सत्र में 1.81 करोड़ गन्ने की पेराई की थी। जबकि इस सत्र में मिल 2.13 करोड़ गन्ने की पेराई कर चुका है। इसके बावजूद किसानों को अभी तक गन्ना खेतों में काफी खड़ा हुआ है। गेहूं की कटाई और मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों के गन्ने की छिलाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
जिसको लेकर किसान परेशानहाल भी हैं। किसानों को मजबूरन गर्मी में खुद ही गन्ने की छिलाई करनी पड़ रही है। अगर शुगर मिल बंद कर दी गई तो किसानों को अपना गन्ना कोल्हू में औने पौने दामों में डालना पड़ सकता है।
उधर, शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह का कहना है कि किसानों को गन्ना डालने के लिए तमाम इंडेंट जारी कर दिया गया है। अगर मिल में किसान गन्ना लगातार लाते रहे तो समय और बढ़ाया जा सकता है। किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही शुगर मिल को बंद किया जाएगा।