फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24-hour supply poses challenge for electricity department

24 घंटे आपूर्ति देना बिजली विभाग के लिए चुनौती बना

Mon, 15 Jun 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
24-hour supply poses challenge for electricity department
24 घंटे आपूर्ति देना बिजली विभाग के लिए चुनौती बना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की जनता को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करना विभाग के लिए चुनौती बना है। भीषण गर्मी शुरू होते ही डिमांड बढ़ने के साथ कई तरह की परेशानी विभाग के सामने खड़ी हो जाती है। ट्रांसफार्मर तक फुंक जाते हैं। ऐसे में आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

नगरीय क्षेत्र में विद्युत निगम के लगभग तीन लाख उपभोक्ता हैं। गर्मी के मौसम में हर नागरिक की यही सोच रहती है कि आपूर्ति बाधित न हो। थोड़ी देर के लिए बिजली जाते ही आदमी बेहाल हो जाता है। विद्युत निगम की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत सामान्य रूप से 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में यह डिमांड 40 प्रतिशत तक चली जाती है। ऐसे हालात में बढ़े तापमान के चलते विभाग के सामने कई परेशानी आती है। कंडक्टर पर लोड से जंफर उड़ जाता है। अधिक दबाव के चलते ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। शहर में 24 घंटे बिजली के आदेश हैं, लेकिन गर्मी शुरू होते ही परेशानियां खड़ी हो जाती है। दिन में दो तीन बार तो कट जरूर लगता है। कई बार घंटों तक बिजली गायब हो जाती है। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल शहर की कई कालोनियों में सुचारुआपूर्ति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा पर एई नगर आरडी सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ डिमांड तो बढ़ती ही है, विभाग के सामने भी कुछ कठिनाई आती है। आपूर्ति तो निरंतर मिल रही है, लेकिन जंफर उड़ने पर उसे ठीक करने में समय लगता है। ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो उसे बदलने में समय लगता है। विभाग का यह प्रयास है कि उपभोक्ता को परेशानी न हो, इस कारण तेजी के साथ कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया जाता है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि आपूर्ति 24 घंटे ही दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed