फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24 centers for constable recruitment exam, 50 thousand candidates will appear

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 24 केंद्र, 50 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
24 centers for constable recruitment exam, 50 thousand candidates will appear
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कराई जा रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 24 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। दो दिन तक चार पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के करीब 60 हजार पदों पर हो रही परीक्षा जिले में 17 व 18 फरवरी को आयोजित होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। फिलहाल मांग के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के ही 24 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

दो दिन तक दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक चलेगी। हर पाली में 12,600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में चारों पालियों में कुल 50,400 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आठ सेक्टर और 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सचल दस्तों की टीम का गठन किया गया है। हर केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ परीक्षा को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बनाए गए परीक्षा केंद्र

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए व बी, गांधी पॉलीटेक्निक, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक- ए व बी, दीप चंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग), लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक- ए व बी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, न्यू होराइजन स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल और एस एफ डीएवी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed