फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24 buses of Transport Corporation were taken out of the fleet, 25 new ones were found

Muzaffarnagar News: परिवहन निगम की 24 बसें हुई बेड़े से बाहर, 25 नई मिलीं

Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
24 buses of Transport Corporation were taken out of the fleet, 25 new ones were found

विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन निगम की 24 बसें बेड़े से बाहर हो गई है। नियमानुसार बसें 11 लाख किलोमीटर चल जाए या फिर दस वर्ष का समय पूरा हो जाए तो वह नीलामी की श्रेणी में आ जाती है। इनकी एवज में निगम को 25 नई बीएस-6 मिल गई है, जिन्हें ग्रामीणों के साथ लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा।


नई बसें मिलने से सहारनपुर रीजन में बसों का बेड़ा सात सौ के पार पहुंच गया है। आगामी दिनों में 24 बसों को और नीलाम किया जाएगा। इनकी स्वीकृति के लिए पत्र मुख्यालय को भेजा गया है। शासन की मंशा है कि पुरानी बसों को नई बीएस-6 बसों से बदला जाए। इसी के चलते जो भी बसें बेड़ों से बाहर हो रही है उनके स्थान पर नई बीएस-6 बसें भेजी जा रही है। नई बसें मिलने से ग्रामीण रूट पर भी यात्रियों को सुविधाएं मिल सकेंगी। नई बसों से प्रदूषण भी कम होगा। सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि पुरानी बसें जो मानक पूरा चुकी है, उन्हें हटाया जा रहा है। नई बसें बेड़े में शामिल की जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed