फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   23 examination centers have been set up for the Assistant Teacher Recruitment Examination.

Muzaffarnagar News: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए बनाए 23 परीक्षा केंद्र

Tue, 02 Dec 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
23 examination centers have been set up for the Assistant Teacher Recruitment Examination.
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से छह दिसंबर को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली के लिए 15 केंद्र और द्वितीय पाली के लिए आठ केंद्र शामिल हैं। प्रथम पाली में लगभग सात हजार और द्वितीय पाली के लिए लगभग 2800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक को आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने और उनका पालन करने के निर्देश दिए। परीक्षा की शुचिता और कुशलता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ट्रेजरी से प्रश्न पत्र प्राप्त करने के पश्चात उन्हें सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे। वहां केंद्र व्यवस्थापक उन्हें रिसीव करेंगे और कैमरे की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। सुभाष सिंह ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी ने केंद्रों की जानकारी दी। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सीओ ऋषिका सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में यह होगी व्यवस्था
- परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का संचालन सुचारू किया जाए।
- अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें।
- बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed