फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   22 thousand rupees stolen by breaking the cash box of the shop

Muzaffarnagar News: दुकान का गल्ला तोड़कर 22 हजार रुपये चोरी

Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
22 thousand rupees stolen by breaking the cash box of the shop
खतौली। थाने के पीछे मोहल्ला मिटठूलाल में दुकान का गल्ला तोड़कर 22 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला मिटठूलाल निवासी काशिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में ही थाने के पीछे उसने इन्वर्टर की दुकान कर रखी है। वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपनी दुकान का शटर नीचे कर घर पर खाना खाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद आकर देखा तो दुकान का गल्ला टूटा हुआ था। जिसमें 15 हजार रुपये तथा उसके पर्स में सात हजार रुपये रखे चोरी कर लिए गए। गल्ले में रखा एटीएम और उसका आधार कार्ड भी चोरी किया गया। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed