फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   22 kg silver ornaments and Rs 11.5 lakh recovered in Muzaffarnagar

22 किलो चांदी के आभूषण और 11.5 लाख रुपये बरामद

Tue, 19 Mar 2019 12:33 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 19 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
22 kg silver ornaments and Rs 11.5 lakh recovered in Muzaffarnagar
कार की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने टीम और पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान कारों से 22 किलोग्राम चांदी के आभूषण व 11.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एसडीएम, आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर और सीओ ने आभूषण की जांच की। जांच के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने लिखापढ़ी करके आभूषण और नकदी को मुजफ्फरनगर ट्रेजरी में जमा करा दी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी के सामने सोमवार की सुबह स्टेटिक मजिस्ट्रेट दुष्यंत ने टीम और पुलिस बल को साथ लेकर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम ने रुड़की निवासी सराफ अभिषेक वर्मा पुत्र अजय वर्मा की आई-20 कार के अंदर से 22 किलोग्राम चांदी के आभूषणों में अंगूठी, चुटकी, पाजेब बरामद की। सराफ मेरठ से सराफा बाजार से चांदी के आभूषण खरीदकर अपनी कार में रखकर वापस रुड़की जा रहा था।
विज्ञापन


इसके अलावा मुजफ्फरनगर के गांव सूजडू निवासी आलम पुत्र मुश्ताक मेरठ से 3.55 लाख रुपये का पेमेंट लेकर कार द्वारा वापस सूजडू जा रहा था। टीम व पुलिस ने चेकिंग के दौरार कार से 3.55 लाख रुपये की नगदी बरामद की। मेरठ के सूरजकुंड निवासी ठेकेदार राजीव शर्मा पुत्र विष्णुदत्त शर्मा मेरठ से 7.50 लाख रुपये की नगदी लेकर सहारनपुर अपने ऑफिस जा रहा था। पुलिस ने ठेकेदार की वर्ना कार से नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने फोन करके आयकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके सिंह व जीएसटी के अधिकारियों ने चांदी के आभूषणों के बिल की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में बिल सही पाया गया। इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट दुष्यंत द्वारा आभूषण व 11.5 लाख रुपये की नकदी की लिखापढ़ी की कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट ने आभूषण व नगदी को मुजफ्फरनगर में ट्रेजरी में जमा कराने के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed