फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोकसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन

लोकसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन
लोकसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 11 से तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष की कड़ी चौकसी रहेगी। बेरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। पुलिस से लेकर सीआरपीएफ तक की तैनाती कचहरी में रहेगी।

नामांकन दाखिल करने वाले राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक जरूरी है। यदि कोई निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता हैं तो उसे दस प्रस्तावक चाहेंगे। सामान्य और ओबीसी के सभी प्रत्याशी को नामांकन के साथ 25 हजार का चालान लगाना होगा, जबकि एससी के लिए इसमें 12, 500 का चालान जमा करना होगा। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नामांकन कक्ष जिलाधिकारी के न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरी कचहरी में बेरिकेडिंग लगा दी गई है, जिससे कोई बाहरी व्यक्ति नामांकन स्थल पर प्रवेश न करे। नामांकन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, पुलिस से लेकर सीआरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। नामांकन के दौरान दिन में 11 से तीन बजे तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि नामांकन के लेकर मतगणना तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed