सत्ता का संग्राम: बुढ़ाना विधानसभा में लोगों के मन में क्या है? सरकार और विधायक के काम से कितना संतुष्ट, जानें
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।
विस्तार
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
अपने विधायक के काम से संतुष्ट किसान
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के फुगाना गांव में अमर उजाला की टीम ने किसानों से बाचतीच की। इस दौरान सुनील नाम के किसान ने बताया कि बीजेपी की सरकार में विकास के काम हुए हैं। सड़क बनी है, किसानों को लाभ हो रहा है। किसान ने आगे कहा कि गन्ने का भाव कम है अभी चीनी के रेट के हिसाब को देखते हुए। वहीं सुभाष नाम के किसान ने कहा कि उनके क्षेत्र का विधायक बहुत अच्छा आदमी है, विकास के काम भी हो रहे हैं। आगे उन्होने कहा कि हम तो योगी को बढ़िया मानेंगे, कम से कम गन्ने के दाम सही मिल रहे हैं जिससे बालकों का गुजारा हो जाएगा। यशवीर सिंह ने बताया कि कहीं कुछ काम चूक गए हैं कुछ और बेहतर हो सकते थे गांव में और कस्बे में वैसे हमारे जो विधायक हैं बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कोई गांव ऐसा नहीं है जिसमें उन्होंने काम ना करा हो सबसे ज्यादा काम राजपाल सिंह बालियान ने किया है।
व्यापारियों ने उठाया जीएसटी का मुद्दा
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों के साथ बाचतीच की। इस दौरान श्यामपाल नाम के व्यापारी ने बताया कि हम व्यापारी हैं। हम कोई सामान 10,000 का लाते हैं तो उस पे जीएसटी देकर लाते हैं और उस पर 200 जो नफे का लेते हैं सरकार उस पर भी जीएसटी लगाती है। जब हम इनकम टैक्स देते हैं साल भर में जो हम आमदनी करते हैं तो नफे पर जीएसटी नहीं लेनी चाहिए। दो बार टैक्स लेना यह व्यापारियों के हित में नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि विधायक बहुत भले और सज्जन आदमी हैं। ब्यापारियों ने बताया कि पहले हमारे कस्बे में ही जो बस्ती के बाहर के मकान थे उनमें चोरी लूट डकैती होती थी। लेकिन अब जगह-जगह व्यापार खुले हुए हैं। सब शांति से व्यापार कर रहे हैं। सड़कें हमारी बहुत अच्छी हैं। उमेश गोयल नाम के ब्यापारी भी अपने क्षेत्रीय विधायक के काम से संतुष्ट नजर आए।
युवाओं ने बताई अपनी समस्याएं
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में अमर उजाला की टीम युवाओं से बातचीत की। इस दौरान आदित्य कुमार नाम के एक युवा ने कहा देखिए मैं मूलत इस विधानसभा क्षेत्र से नहीं हूं। नौकरी जरूर करता हूं यहां तो उस नाते मेरा यहां संपर्क तो है ही। प्रगति की रफ्तार तो है। इससे तो इंकार नहीं किया जा सकता। गौरव नाम के युवा ने कहा कि लड़कियों की सेफ्टी अभी भी है प्रॉब्लम। वहीं काजल ने बताया कि उसने अभी बीए में एडमिशन लिया है, अब तक तो सब ठीक है लड़कियों को पढ़ाई के लिए आगे भेजा जा रहा है सेफ्टी भी बहुत है।
स्थानीय समस्याओं पर जनता की राय
विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में बातचीत के दौरान संदीप ने बताया कि जो हमारे क्षेत्रीय विधायक हैं राजपाल उन्होंने काम तो बहुत कराए। जोगेंद्र शास्त्री नाम के युवा ने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि अभी जो है 50-50 है स्थिति। डॉक्टर सोनू कश्यप ने बताया कि विकास पूरे उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाना और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों का इलाज होना यह सुविधाएं समूचे उत्तर प्रदेश में जरूर मिल रही है। सुरेंद्र शेहरावत ने बताया कि अब आने-जाने में लोगों के मन में डर का माहौल नहीं है। किसी भी समय आओ-जाओ कोई दिक्कत नहीं है।
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा
बुढ़ाना में अमर उजाला की टीम ने महिला सुरक्षा को लेकर बातचीत की। इस दौरान कपिल सैनी ने बताया कि पहले जब बालिकाएं अपने गांवों से विद्यालय जाती थीं तो मां-बाप को चिंता सताती थी उसकी सुरक्षा को लेकर, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वहीं उर्मिला सिंह ने बताया कि मैं वुमेन सेफ्टी को बहुत अच्छी तरह से देख रही हूं क्योंकि लड़कियां जाती हैं, घर आराम से जाती हैं। कोई दिक्कत नहीं। लड़कियां जो हैं सुरक्षित हैं। महिला बहुत सुरक्षित हैं। हम दूर से आते हैं। हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है।