{"_id":"5b9ea304867a557f6f60cc6a","slug":"21537123076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों का अलंकरण 21 अक्टूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों का अलंकरण 21 अक्टूबर को
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी के वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरणसिंह भवन में रविवार को जनपद जाट महासभा की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारातघर में जाट समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जाट समाज की स्मारिका जाट जागृति के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जाट महासभा अध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका, महासचिव जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, धर्मवीर मलिक, ओमपाल सिंह, सुंदरपाल सिंह, इंदरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, भंवरपाल शास्त्री, प्रह्लाद सिंह, यशपाल सिंह विश्वबंधु, नीरज बालियान, स्वदेश चौधरी, नीलम चौधरी व ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
कार सवारों ने तोड़े बस के शीशे, हंगामा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ बस स्टैंड पर शनिवार देर रात सफारी कार की प्राइवेट रूट की बस से साइड लग गई। इसे लेकर कार सवारों की बस चालक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार सवार गांधी कॉलोनी के युवकों ने बस चालक से मारपीट करने के साथ ही बस में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशे चकनाचूर कर डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां उनके बीच बस में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति किए जाने के बाद समझौता हो गया।