फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बम-बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा नगर

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा नगर

Sat, 04 Aug 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा नगर
खतौली। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। बम बम भोले के जयघोष से नगर गूंजने लगा है। शिविरों में लोग कांवड़ियों की सेवा करने में लगे हुए हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गंगनहर पर अलनंदा पर प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम पर ही अधिकारी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चलने वाले कांवड़िया अपने गंतव्य की ओर निकलने लगे हैं। जिससे दिन प्रतिदिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। हाइवे और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे शिविरों में लोग कांवड़ियों की सेवा करने में लगे हैं। एसडीएम अतुल कुमार व सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार को हाइवे पर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुगर मिल का कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल की ओर से गंगनहर कांवड़ मार्ग पर रेलवे के लोहे के पुल से आगे कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ किया। उद्घाटन जिला गन्ना अधिकारी ओपी यादव ने किया। डीसीओ ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुगर मिल की ओर से शिविर लगाया गया है। संयुक्त निदेशक गन्ना शोध केंद्र डॉ. वीरेश, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अरुण कुमार, मिल के गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह, नरेश कुमार, सर्वेश कुमार आदि मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed