{"_id":"5b328fb74f1c1b315d8b7616","slug":"21530040247-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका हटाने के लिए प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौराहे से देशी शराब का ठेका खोले जाने से आसपास के दुकानदार और व्यापारी परेशान हैं। इन लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमजद सैफी के नेतृत्व में नावल्टी चौराहे पर कारोबार करने वाले दुकानदार एवं व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा कि 24 जून को ही नावल्टी चौराहे के पास देशी शराब की एक दुकान खोल दी गई है। ये घनी आबादी के बीच आ रही है। इसके पश्चिम में हौज वाली मस्जिद भी नजदीक ही है तथा पूरब में दूसरी मस्जिद है। यहां पर सरकारी स्कूल भी संचालित है। 50 कदम की दूरी पर ही लड़कियों का नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज है। ये चारों स्थान 200 मीटर के दायरे में आ रहे हैं। नियमानुसार ऐसे स्थान पर शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता है। इन लोगों का कहना है कि यह कांवड मार्ग भी पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में राजीव कुमार, आशु त्यागी, इन्तखाब आलम, दिलशाद सैफी, शाहिद, डॉ अल्तमश अय्यूब, हर्ष कुमार आदि रहे।