{"_id":"5b328fb34f1c1b6d4d8b8b31","slug":"21530040243-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध की दयालुता देख दर्शक भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध की दयालुता देख दर्शक भाव विभोर
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध की दयालुता देख दर्शक भावविभोर
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बुद्धा बैले के कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की दयालुता देख दर्शक भाव विभोर हो गए। बुद्ध से जुडे़ कई प्रसंग बुद्धा बैले में दिखाए गए।
नुमाइश पंडाल में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक कंसल और जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुमन आर्ट एंड कल्चर दिल्ली के कलाकारों ने नृत्य नाटिका बुद्धा और बेटी बचाओ का भव्य प्रस्तुतिकरण किया। अपने आप में अद्भुत प्रस्तुति रही। भगवान बुद्ध के जीवन से जुडे़ प्रसंगों को दिखाया गया। उनकी दयालुता, ज्ञान, तार्किक शक्ति को दर्शकों के सामने रखा गया। नृत्या नाटिका में रजनी शर्मा, मधु शर्मा, पूजा, विकास, वंदना, सुनील आदि कलाकार शामिल रहे। निर्देशन सुमन प्रकाश गुप्ता ने किया। संचालन कीर्तिभूषण ने किया। प्रदर्शनी से जुडे़ अफसरों के साथ सूबेदार रणधीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, भूदेव सिंह, रमेश केस्टो आदि रहे।