{"_id":"5b25539e4f1c1b684d8b6cce","slug":"21529172894-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कार कैंटर में घुसी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर कार कैंटर में घुसी, पांच लोग घायल
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कार कैंटर में घुसी, पांच लोग घायल
खतौली। नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार की रात को दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही स्कार्पियो हाइवे पर शेरे पंजाब होटल के पास खराब खड़े कैंटर के पीछे से जा घुसी। टक्कर लगने से कार सवार दिल्ली के महावीर इंक्लेव निवासी संदीप पुत्र सत्यवीर, मोनू उर्फ दिनेश पुत्र कमल, मुनेश, दिल्ली के गांव दाबड़ी राजपाल पुत्र सूबे सिंह व नोएड़ा निवासी मोहित घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को हाइवे पर स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सभी घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।