फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डोएम ने नागिन नदी का स्थलीय निरीक्षण किया

डोएम ने नागिन नदी का स्थलीय निरीक्षण किया

Wed, 06 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डोएम ने नागिन नदी का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने नागिन नदी का स्थलीय निरीक्षण किया
विज्ञापन

खतौली।
गांव अंतवाड़ा में जिलाधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने नागिन नदी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को नागिन नदी की भूमि पर दोबारा से कब्जा करने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नदी में जल संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेश हैं कि नदियों के जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, जो नदियां बिल्कुल सूख चुकी हैं, उनमें दोबारा से जल संरक्षण की व्यवस्था कराई जाएगी। सरकार के आदेश पर जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तहसील की राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ अंतवाड़ा में नागिन नदी की 60 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराई थी। राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से अवैध तरीके से कब्जा करके 21 किसानों के द्वारा बोई गई गन्ने और ज्वार की फसल को खुर्दबुर्द करा दिया था। मंगलवार को डीएम तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। वे समाधान दिवस को बीच में ही छोड़कर अधिकारियों के साथ गांव अंतवाड़ा में पहुंचे। डीएम ने नागिन नदी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने तहसीलदार अमित कुमार को निर्देश किया जो भी किसान नागिन नदी की भूमि पर अवैध कब्जा करे, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed