फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   (सांसद आदर्श गांव पीपलशाह)

(सांसद आदर्श गांव पीपलशाह)

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
(सांसद आदर्श गांव पीपलशाह)
सांसद के गोद लिए पीपलशाह गांव की तस्वीर नहीं बदली
विज्ञापन

चरथावल।
करीब 13 महीने पहले पूर्व केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र के पीपलशाह गांव को गोद लिया था। मौजूदा हालात में गांव में विकास का मौजूदा परिदृश्य देखकर सांसद द्वारा देश-प्रदेश के मानचित्र पर चमकाने का दावा पूरी तरह हवाई साबित हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से लोग तंग है। सांसद ने दूसरे विभाग से सिर्फ 200 मीटर की सीसी मंजूरी के अलावा कोई सांसद निधि गांव में देने से परहेज किया।
पिछले साल 22 अप्रैल को सांसद ने जिले के अधिकारियों के अमले के साथ पीपलशाह गांव को आदर्श बनाने के लिए गोद लिया था। हर महीने गांव में मीटिंग लेकर लोगों की समस्याएं सुनने का वादा किया था। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी गांव की हालत में कोई व्यापक सुधार नहीं हो सका। अमर उजाला ने गांव में लोगों से रू-ब-रू होकर विकास की हकीकत को जाना। यहां सांसद ने सोलर लाइटें और बिजली के तारों को बदलवाने का कार्य संबंधित विभाग से करवाया है। बिजली के खंभे खड़े करे दिए और तार बदले गए। हालांकि गांव में घुसते ही कूड़ियां ज्यों की त्यों पड़ी है। तालाब के चारों तरफ रहने वाली आबादी भी गंदगी और कूड़ियों के ढेरों से लोग परेशान हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। तालाब का सुंदरीकरण और चहारदीवारी कराने की घोषणा फाइलों में कैद है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हैं। यहां कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है, जिससे मामूली बीमारी के लिए लोगों को चरथावल अथवा जिला मुख्यालय भागना पड़ता है। चरथावल मेडिकल स्टोरों से लोग खुद बुखार, जुकाम, खांसी आदि की जरूरी दवाएं लाकर घरों में रखने को मजबूर हैं। यदि किसी को इंजेक्शन लगवाना है, तो कई किलोमीटर दूर जाने को विवश हैं। रोनी हरजीपुर मार्ग पर उपकेंद्र का भवन ठीक तो करा दिया। हालांकि एएनएम पर तीन गांवों का जिम्मा होने के कारण उन्हें केंद्र पर बैठने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन

थानाभवन मुख्य मार्ग पर अरनायच से करीब दो किलोमीटर के लिए कोई वाहन की सुविधा नहीं है। महिलाओं और बच्चों को बस के गंतव्य तक पैदल जाना पड़ता है। सांसद ने एक प्राइमरी को इंग्लिश मीडियम बनाने की घोषणा की थी। इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास अभी तक नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ द्वारा सांसद से शहीद राजगुरु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चार कक्षों का निर्माण कराकर इंटर की मान्यता दिलाने की मां आज भी अधर में है। दरअसल, इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण बच्चों को चरथावल अथवा बिरालसी जाना पड़ता है। रोनी हरजीपुर संपर्क मार्ग अभी बदहाल है। गांव में चल रही चकबंदी बाईपास के निर्माण में बाधा है। श्मशान घाट का रास्ता नहीं बनने से लोगों को कीचड़ में होकर शव का अंतिम संस्कार करने जाना पड़ता है। श्मशान घाट की चहारदीवारी का कार्य भी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित हो चुका हैंडपंपों का पानी
चरथावल। ग्राम प्रधान प्रदुमन सिंह, ग्रामीण अनिल सिंह, जिले सिंह, सुदेश कुमार कहते हैं कि पीपलशाह हिंडन नदी किनारे स्थित होने के कारण हैंडपंपों का पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है। सांसद ने मोहल्लेवार आररओ प्लांट लगवाने की घोषणा की थी, लेकिन कोई अमल नहीं हो सका। पेयजल की टंकी का प्रस्ताव कई सालों से शासन प्रशासन की फाइलों में धूल फांक रहा है। उसे मंजूरी नहीं मिली है। ठाकुर बहुल गांव के मतदाता चुनाव में भाजपा के लिए कमल के फूल को पसंद करते रहे हैं, लेकिन विकास की दौड़ में पिछड़ने से जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की आशाओं पर कुठाराघात करते हैं। पिछले साल सांसद ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि सिंचाई योजना के तहत तालाब के विस्तारीकरण के लिए 63 लाख रूपये मंजूर कराए थे। हालांकि आज तक बजट नहीं अवमुक्त नहीं हुआ है।
पीपलशाह के लिए नहीं है कोई अतिरिक्त बजट
बीडीओ डॉक्टर साजिद अहमद ने बताया कि आदर्श गांव में विभागवार विकास कार्यों का प्राथमिकता पर पूरा करने का लक्ष्य है। कोई अतिरिक्त बजट का प्रावधान नहीं है। गांव में पेंशन और शौचालय निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिन पात्रों के शौचालय निर्माण के दूसरी किस्त नहीं आई है, उनके खातों को दुरुस्त कराकर शीघ्र भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास के लिए 16 पात्रों का चयन कर सूची भेजी गई है। बजट आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

क्या कहते हैं सांसद
- सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि बजट प्रावधान की दिक्कतों के कारण पीपलशाह में विकास के कार्यों को गति नहीं दी सकी। सांसद निधि से ही विकास कार्य कराए जाएंगे। मनरेगा के तहत तालाब की सफाई का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed