{"_id":"5aca692a4f1c1bf0618b65ea","slug":"21523214634-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष से जीवन में उन्नति संभव:हरीशचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष से जीवन में उन्नति संभव:हरीशचंद्र
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष से जीवन में उन्नति संभव : हरीशचंद्र
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने कहा कि संघर्ष से आगे बढ़े, तभी जीवन में उन्नति संभव है। मंजिल कितनी भी कठिन हो, उसका रास्ता आप के पैरों के नीचे ही है। अन्याय, ऊंच-नीच और शोषण की विचारधारा को परास्त करें। शिक्षा की प्राप्ति के लिए लगन और परिश्रम से पीछे नहीं हटें।
प्रेमपुरी स्थित जैन औषद्यालय में स्वर्गीय ओमकारी देवी मेमोरियल डॉ बीआर अंबेडकर ट्रस्ट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने कहा कि जीवन संघर्ष की गाथा है। मनुष्य की तरक्की का मूल मंत्र खुद से आगे निकलना है। संघर्ष की शक्ति अर्जित करें, बदलाव के लिए दृढ़ता लाए। बाबा साहेब ने संगठन की शक्ति का मूल मंत्र समाज को दिया था। भेदभावरहित व्यवहार और आचरण करना धर्म है। संगति व्यक्ति के विचारों को प्रभावित करती है। समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा का कार्य करें। वंचित, शोषित और उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए कार्य होंगे, तभी समाज में समानता आएगी। आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों और असहाय की मदद को किए गए कार्य समाज में एकता का भाव लाते हैं। संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके कर्म, स्वभाव और सद्गुणों से करें। वेदों में प्राणी मात्र के सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की गई है। आचरण ही धर्म की कसौटी है। शुक्रताल समनदास आश्रम के संचालक स्वामी गोवर्धनदास, यमुना पॉवर असिस्टेंट वाइस प्रेजीडेंट सत्यप्रकाश, बीएसएनएल के डीईटी बाबू सिंह, डीएसओ सुनील पुष्कर, ग्रेटर नोएडा अथारिटी के महाप्रबंधक राकेश देव, डीएवी कॉलेज के प्रवक्ता किरणपाल सिंह, डॉ पुरुषोत्तम, प्रेरणा मित्तल, सुभाषदेव भारती ने विचार व्यक्त किए। समाजसेवी बोहरणलाल ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार से गरीब समाज को जोड़ना है। खादरवाला केंद्र पर नि:शुल्क कोचिंग एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उद्यमी आरके सिंह एवं संचालन लखनऊ सचिवालय में अनुसचिव अर्जुन देव भारती ने किया।
मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
(फोटो)
मुजफ्फरनगर। समारोह में ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित बच्चों ने आकांक्षी, निशा, अंजलि, अन्नू, शीतल, सिमरन, शालू, शशि, रोहणी, प्राची, गरिमा, अदिति, शिवांगी आदि शामिल हैं। कम शिक्षा के बावजूद स्व:रोजगार में सफल दस लोगों का भी ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन किया गया।