{"_id":"5ac5242e4f1c1bcc618b5704","slug":"21522869294-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का समिति पर हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का समिति पर हंगामा प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का समिति पर हंगामा प्रदर्शन
रोहाना। किसानों ने सहकारी गन्ना समिति पर गन्ना सट्टा पर्ची केलेंडर में त्रुटि ठीक न होने से और सहकारी गन्ना समिति सचिव के नदारद रहने पर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां में पिछले दो माह से गन्ना सचिव को हटा कर खतौली के सचिव सुभाष यादव को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। इसके दो माह बाद भी किसानों के सट्टा पर्ची केलेंडर में त्रुटि चली आ रही है। जिनके पास सामान्य गन्ना है, उन किसानों को अगेती प्रजाति की पर्ची और जिनके पास अगेती प्रजाती का गन्ना है, उनकी सामान्य की पर्चियां काटी गई है। शिकायत पर भी उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि अभी गन्ना समिति में कई वर्षों बाद तक भी मृत किसानों को पर्ची जारी की जा रही है। रोहाना कलां, रोहाना खुर्द बहेड़ी, बड़कली, अखलोर, मलीरा, दीदाहेड्ी, घलोली, कचोली के किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने सचिव के नदारद रहने पर उनके तानाशाही रवैये को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए सभापति के पास भी समय नहीं है। इस अवसर पर किसान नेता पंकज भगत, मुनेश त्यागी, प्रवेश कुमार, अनुज भारद्वाज, लियाकत, राजीव प्रधान, ओमबीर, सुरेंद्र, बिटन आदि किसान मौजूद थे।