फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण

जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण

Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण
बुढ़ाना। गढ़मलपुर सागड़ी गांव की गलियों में होने वाले जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई माह से तहसील दिवस में अधिकारियों को अवगत कराते आ रहे हैं। ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने गांव का दौरा कर गांव वालों से वार्ता की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी में बरसात के पानी के अलावा घरों से निकलने वाला पानी भी गांव की गलियों में भर जाता है। गलियों में जलनिकासी नहीं होने के कारण सारा पानी गलियों में भरा रहता है। गलियों में होने वाले जलभराव के कारण गांव में गंदगी व मच्छर पैदा हो गए हैं। इस जलभराव के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जलभराव की इस समस्या को लेकर ग्रामीण रविंद्र कुमार, जितेंद्र मलिक, रामदास, सचिन, जयपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी को भेजा था। ग्रामीणों के इस पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों, ग्रामीण महिलाओं आदि को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद शनिवार को गांव गढ़मलपुर सागड़ी पहुंचे। जलभराव की समस्या के समाधान के बारे में गांव वालों से भी वार्ता की। ग्रामीणों में खंड विकास अधिकारी को बताया कि जलनिकासी की नाली बनवाकर इस पानी को गांव की बंजर जमीन अथवा ग्राम पंचायत की जमीन में ले जाया जा सकता है। गांव के तालाब में भी इस पानी को डाला जा सकता है। खंड विकास अधिकारी का कहना है कि गांव के तालाब की खुदाई हेतु राज्य वित्त आयोग से कोई बजट नहीं आता। मनरेगा के तहत ही समस्या का समाधान खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed