{"_id":"5a5660cc4f1c1b0d198b459f","slug":"21515610316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिशन लेकर ही लाउडस्पीकर लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिशन लेकर ही लाउडस्पीकर लगाएं
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमिशन लेकर ही लाउडस्पीकर लगाएं
चरथावल। थाने वाली मस्जिद में लाउडस्पीकर के प्रयोग करने के मुद्दे पर जमीयत की बैठक हुई। वक्ताओं ने कस्बे एवं देहात में स्थित धार्मिक स्थलों के संचालकों से हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल के संचालक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने के लिए परमिशन लेने को तमाम औपचारिकताएं पूरी करें। हर व्यक्ति को हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करना है। जमीयत के कार्यकर्ता कोर्ट के आदेशों का पालन करने में सहयोग करेंगे। बैठक शुरुआत तिलावत ए कलाम पाक, शायर अब्दुल कलाम की नात शरीफ से हुआ। अध्यक्षता करते हुए फुरकान असअदी ने कहा कि तमाम धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने के लिए परमिशन लेने का फैसला हाईकोर्ट का है। जिस पर परेशान न हों, तसल्ली के साथ कागजी कार्रवाई पूरी कर अनुमति हासिल कर लें। प्रदेश उपाध्यक्ष जमालुद्दीन क़ासमी ने कहा कि देश के संविधान ने सभी धर्मों के मानने वालों को धार्मिक आजादी दी है। पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुदीन त्यागी ने कहा कि अनुमति लेने को औपचारिकताएं पूरी कराएं। अहसानुल हक़, नसीम, मुफ़्ती खालिद, शमशाद त्यागी, मेहरबान, डॉ. साजिद त्यागी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।