{"_id":"5a28411e4f1c1b8d698c014f","slug":"21512587550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट के गोदाम में आग लगी, लाखों रुपयों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट के गोदाम में आग लगी, लाखों रुपयों का नुकसान
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पेंट के गोदाम में अचानक आग लगने लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया।
जीटी रोड पर पवन अग्रवाल की अमरीश पेंट के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे उसका गोदाम है। दुकान के ऊपर मकान स्थित है। बुधवार शाम अचानक दुकान के पीछे स्थित गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे पेंट और केमिकल्स ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें निकलती देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। गोदाम के ऊपर बने मकान में पवन अग्रवाल व उसके परिवार के सदस्य जान बचाकर बाहर सड़क पर आकर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलवाया। मौके पर लोगों की भीड़ ने गोदाम में बंधी गाय व उसके बछड़े को आग की चपेट में आने से बचा लिया। गोदाम में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान बताया गया है। मालिक पवन अग्रवाल लाखों रुपयों का नुकसान होने से बदहवास है। आग बुझने के बाद भी धुआं निकल रहा था। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।