फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डॉ एमआर के खिलाफ बनाई गई जांच कमेटी

डॉ एमआर के खिलाफ बनाई गई जांच कमेटी

Mon, 04 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
डॉ एमआर के खिलाफ बनाई गई जांच कमेटी
डॉ एमआर के खिलाफ बनाई गई जांच कमेटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में रिश्वतकांड में जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी प्रकरण की असल गुत्थी को सुलझाएगी। कमेटी से एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, पीड़ितों ने डीएम को शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जनपद शामली के कैंडी बाबरी निवासी इमरान से उसकी बेटी बुशरा के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में रिश्वत ली गई थी। अस्थि विभाग के सीनियर चिकित्सक एमआर सिंह ने इंटर्नशिप कर रहे डॉ अतीक के साथ मिलकर प्लास्टर करने और ऑपरेशन के नाम पर छह हजार रुपये लिए थे। हंगामा होने के बाद चिकित्सक ने पीड़ितों के पैसे लौटा दिए, लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। शिकायत मिलने पर सीएमएस डॉ पंकज कुमार अग्रवाल ने मामले में जांच के लिए दो चिकित्सकों की कमेटी बनाई हैं, जिसमें डॉ अरविंद कुमार गर्ग और डॉ संजीव गुप्ता को रखा गया है। जांच कमेटी से एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, डॉ एमआर सिंह के खिलाफ पीड़ितों ने डीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ अग्रवाल ने बताया कि मामले में चिकित्सकों को जांच के लिए लगाया गया है। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी चिकित्सक को दिए गए नोटिस का जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed