{"_id":"5a1d9d9c4f1c1b69678beb1f","slug":"21511890332-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार निकाले
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का एटीएम कार्ड
बदलकर 25 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। एटीएम कार्ड बदलने वाले युवकों ने कोर्ट रोड पर एटीएम में रुपये निकालने आई महिला का कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ जिले के कसबा मवाना क्षेत्र के गांव बिराना निवासी बबीता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 25 नवंबर को कोर्ट रोड पर स्थित एटीएम में रुपये निकाल रही थी। जहां दो युवकों ने उसकी मदद करने के नाम पर उसका कार्ड बदल दिया। जिसके बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर से एक युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने अपने रिश्तेदार युवक व उसके परिजनों पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली पर सलेमपुर के हरेंद्र ने तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री सिलाई सीख रही थी, जिसके चलते वह घर से बाहर आती जाती रहती थी। आरोप है कि उसका रिश्तेदार उसकी बेटी पर दो नवंबर को उसकी पुत्री अपने घेर में गई थी, जहां से वह लापता हो गई। तलाशने पर कुछ लोगों ने उसे बताया कि गोयला निवासी रिश्तेदार अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पुत्री का बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पीडित पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को को बंधक बनाकर रखा हुआ है। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
सीओ बने पीपी सिंह
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। शासन ने खतौली इंस्पेक्टर पीतमपाल सिंह (पीपी सिंह) को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक बनाया है। सीओ बनने पर मंगलवार को एसएसपी अनंत देव ने उन्हें सीओ के स्टार लगाए। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ये यहां पर भोपा, जानसठ, शहर कोतवाली में भी प्रभारी निरीक्षक रह चुके है। खतौली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आठ मुठभेडो में 20 हजार के इनामी जान मोहम्मद को ढेर कर दस इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
-