{"_id":"5a0c81b44f1c1bf4688bb74d","slug":"21510769076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझक के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझक के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांझक के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। गांव सांझक की मुख्य सड़क पर खाईखेड़ी मिल का गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया।
सांझक के ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट आए और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव सांझक के मुख्य रोड पर पूर्व वर्ष में अन्य सेंटरों के अलावा खाईखेड़ी मिल का गन्ना सेंटर लगा हुआ था, लेकिन इस बार सांझक मुख्य रोड पर खाईखेड़ी मिल का सेंटर नहीं लगा है। बाकी मंसूरपुर मिल आदि के क्रय केंद्र उनका गन्ना नहीं ले रहे हैं। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं। नतीजतन किसान अपना गन्ना कोल्हुओं पर डालने को विवश है। ग्रामीणों ने गांव सांझक की मुख्य सड़क पर खाईखेड़ी मिल का क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की। धरना, प्रदर्शन में मोहम्मद सादिक, हफीजुद्दीन, शेर मोहम्मद, रामपाल, जावेद आदि शामिल रहे।