{"_id":"59c023604f1c1b24688b53e6","slug":"21505764192-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदीप के खिलाड़ी चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदीप के खिलाड़ी चमके
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानदीप के खिलाड़ी चमके, बैडमिंटन में मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेडी के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। शामली में हुए टूर्नामेंट से लौटी टीम को स्कूल में सम्मानित किया गया।
शामली के वीवी इंटर कॉलेज में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिले की 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय निदेशक पीके निर्वाल ने बताया कि टूर्नामेंट में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की टीम ने बैडमिंटन अंडर-17 गर्ल्स टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 बॉयज की टीम सेमी फाइनल तक और अंडर 14 बॉयज क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। निदेशक पीके निर्वाल और प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि में कोच विजय लाटियान और विकास बालियान की विशेष भूमिका रही।