फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   21 complaints received during Sampoorna Samadhan Diwas, two resolved

Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 21 शिकायतें, दो का हुआ निस्तारण

Sat, 16 Mar 2024 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
21 complaints received during Sampoorna Samadhan Diwas, two resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर सदर तहसील में एसडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में बीस शिकायतें आईं, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलाधिकरी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। इस मौके पर कुल 21 शिकायतें आई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया व उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड व चकबंदी आदि से संबंधित 21 शिकायतें आई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल व रविशंकर ने साइबर अपराध व साइबर ठगी के संबंध में जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चन्द बघेल व बीडीओ सतीश कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed