{"_id":"5cd9b2e6bdec2207215a4090","slug":"201557770982-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल कांड का शाहनवाज हत्याकांड:-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल कांड का शाहनवाज हत्याकांड:-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल कांड : नाराज लोगों ने एसएसपी दफ्तर घेरा
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के शाहनवाज हत्याकांड में आरोपियों की कुर्की कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाहनवाज के परिजनों एवं ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। मृतक शाहनवाज के पिता सलीम की ओर से एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र देकर सभी आरोपियों के घरों की कुर्की कराने और गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने दो दिनों में कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
कवाल गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। बाद में वे अपने अधिवक्ता मोहसीन जैदी के साथ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। शाहनवाज के पिता सलीम ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। अवगत कराया कि 27 अगस्त 2013 को हुए कवाल कांड में उसके बेटे शाहनवाज की आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इस संबंध में जानसठ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें मलिकपुरा के रविंद्र उर्फ पटवारी, प्रहलाद, बिशन, तहेंद्र उर्फ तेंदू, जितेंद्र और देवेंद्र को नामजद किया था। इस मुकदमे में आईओ ने एफआर लगा दी थी, जिसके विरुद्ध प्रोटेस्ट दायर किया। कोर्ट ने 30 मई, 2018 को उक्त सभी छह आरोपियों को तलब किया, मगर, आरोपी पेश नहीं हुए। कोर्ट से सभी के एनबीडब्यू जारी हुए, मगर जानसठ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। सीजेएम अदालत ने 6 मई को सभी आरोपियों के कुर्की आदेश जारी भी कर दिए हैं, लेकिन अभी तक जानसठ पुलिस ने आरोपियों के घरों की कुर्की नहीं की। शाहनवाज के परिजनों ने एसएसपी से कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए जानसठ पुलिस द्वारा आरोपियों के घरों की कुर्की कराने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर एसएसपी ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सलीम, नसीम, इस्लाम, मौसम प्रधान, काटका के पूर्व प्रधान जाहिद आदि लोग मौजूद रहे।