फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यूनिसेफ की पहल, प्रत्येक बच्चे को मिले स्कूल

यूनिसेफ की पहल, प्रत्येक बच्चे को मिले स्कूल

Tue, 02 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
यूनिसेफ की पहल, प्रत्येक बच्चे को मिले स्कूल
मुजफ्फरनगर। नई पहल कार्यक्रम के तहत यूनिसेफ ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्कूल भेजने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने बताया कि अभियान में ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों की बुनियादी शिक्षा एवं उनके अधिकारों को लेकर एक बैठक हुई। कार्यक्रम में नई पहल में अभी तक शिक्षा कार्यों के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के तहत जिले में सरकारी स्कूलों, एसएमसी और समुदाय के साथ अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। बैठक में बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा पर काम करने वाले जिले के सभी सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने शिक्षा से वंचित बच्चों एवं पलायन करने वाले बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करने को समन्वय बनाकर एक साथ काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एक्शन एड के प्रेरक, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, एसएमसी सदस्य और नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि अभियान के माध्यम से शिक्षा प्रेरकों, पंचायतों, एसएमसी सदस्यों के सहयोग से जनपद के सभी सरकारी स्कूलों को क्रियाशील करना, बाल मैत्रिक बनाना और समुदायों का स्कूलों से जुड़ाव करना मुख्य उद्देश्य है, जो कि जनपद में एक अच्छा कदम है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने कहा इस कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जो कि एक सराहनीय पहल है। बाल कल्याण समिति की चेयरमैन कमलेश वर्मा ने शिक्षा विभाग को इस कार्यक्रम के तहत अपने विभाग की तरफ से पूरा सहयोग करने को कहा है। जिला पंचायत अधिकारी ने सभी प्रधानों को ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन में मदद करने की बात कही। आचार्यकुल के होतीलाल शर्मा ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर चलने का प्रण लिया। सहायक श्रम आयुक्त विप्लव दीक्षित ने बाल श्रम को जिले में रोकने में सभी से मदद करने पर बल दिया गया। सह जिला समन्वयक शुएब चौधरी ने आभार जताया। सीडीपीओ प्रविता शर्मा, संयोगिता यादव, राजेश गौड़, महिला समाख्या से सीमा चौधरी, बीईओ संजीव मालिक, विधिक सेवा प्राधिकरण से रजनी पंवार, शाहवेज, प्राची त्यागी, आकिब गौर, सीदा हुसैन, नितिन बालियान, खुशहाम कमर, सलीम चौधरी, सलीम अंसारी, आरती, विजय लक्ष्मी, नितिन पाल, जिय़ाउल हक, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed