{"_id":"5bec7544bdec22698f4cc624","slug":"201542223172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी आईएएस को गाडी मिलने में लगेंगे तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनी आईएएस को गाडी मिलने में लगेंगे तीन दिन
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनी आईएएस को वाहन मिलने में लगेंगे तीन दिन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के एसडीएम के रोडवेज बस में चलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद शासन और जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाइ। शासन ने वाहन के लिए धनराशि स्वीकृति कर दी है। पुणे से मुजफ्फरनगर के लिए सूमो चल चुकी है, जिसे यहां आने में तीन दिन लगेंगे।
जिले में दो एसडीएम बुढ़ाना और खतौली की गाड़ी एक माह पहले खराब हो चुकी है। दोनों एसडीएम को नई गाड़ी के लिए शासन को लिखा गया है। शासन ने एसडीएम के लिए सूमो, एडीएम के लिए बोलेरो और डीएम के लिए इनोवा तय कर रखी है। दोनों एसडीएम को सूमो ही मिलेगी। बुधवार को बुढ़ाना के एसडीएम एवं ट्रेनी आईएएस नितिन गौर के रोडवेज में सफर करने की खबर के अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन से लेकर शासन तक चर्चा का विषय बना रहा। शासन ने गाड़ी के लिए पैसा जारी कर दिया। पुणे में गाड़ी की बुकिंग भी हो गई। कलक्ट्रेट के नाजिर सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार को शासन से दोनों एसडीएम की गाड़ी का पैसा मिल गया है। टाटा कंपनी को पुणे में गाड़ी बुक करा दी गई है। दोनों गाड़ी पुणे से मुजफ्फरनगर के लिए चल चुकी है। इन गाड़ियों को जिले में आने में तीन दिन लगेंगे। आते ही दोनो गाड़ियां बुढाना और खतौली के एसडीएम को दे दी जाएगी।