फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भटौड़ा में दस बीघा गन्ने की फसल जली

भटौड़ा में दस बीघा गन्ने की फसल जली

Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भटौड़ा में दस बीघा गन्ने की फसल जली
भटौड़ा में दस बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव भटौड़ा में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से किसान की दस बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान का आरोप है कि सूचना के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ित किसान गजे सिंह ने बताया कि रविवार देर रात खेत में एचटी लाइन तार टूट कर गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने डीएम से फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई
खतौली। विश्वकर्मा समाज ने भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। नागर कालोनी में राजेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि प्रारंभिक निर्माण प्रक्रिया विश्वकर्मा से ही प्रारंभ होती है। वे उच्चतम कोटि के शिल्पी थे। पंडित रामदेव शास्त्री ने बताया कि विश्वकर्मा ओम का गौणिक नाम है। शोभाराम आर्य, पूरण, महेशानंद, सतीश, भंवर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व यज्ञ कराया गया। इस मौके पर तिलकराम आर्य, रामदेव शास्त्री पुरोहित और गोपाल पत्नी सहित यज्ञमान रहे। इस अवसर पर अजय गुप्ता, पवन कौशिक, रणसिंह, रामशरणदास, रूपचंद, हरिकिशन, सुभाष, रमेशचंद, दीपक, राजीव, कांशीराम आदि मौजूद रहे। सत्येंद्र आर्य, तिलकराम आर्य तथा भंवर सिंह जांगिड़ को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed